• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: समय पर करें बिजली बिल भुगतान

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: समय पर करें बिजली बिल भुगतान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र जनपद के बभनी विद्युत सब स्टेशन से अवर अभियंता महेश कुमार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं को सतर्क किया है, जिनके मोबाइल पर ऋणात्मक (नेगेटिव) बिल प्रदर्शित हो रहा है या जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगे एक माह से अधिक समय बीत चुका है।

अवर अभियंता ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बाधित होने से बचने के लिए शीघ्र ही अपना बिल भुगतान सुनिश्चित करें। इसके लिए उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर सकते हैं।

बिल जमा करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। उपभोक्ता गूगल पर “यूपीपीसीएल आरएमएस ऑनलाइन बिल” सर्च करें। इसके बाद उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान पोर्टल खोलें। पोर्टल पर सबसे पहले अपना जिला सोनभद्र चुनें, फिर अकाउंट नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर कैप्चा भरें।

प्रक्रिया पूरी होने पर उपभोक्ता को स्क्रीन पर मौजूदा बैलेंस और नेट करंट बिल की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आवश्यक राशि दर्ज कर ‘प्रोसीड टू रिचार्ज’ विकल्प पर क्लिक कर भुगतान आसानी से किया जा सकता है।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल भुगतान कर अनावश्यक असुविधा से बचें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .