• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सिपाही के धमकाने का वीडियो वायरल

सिपाही के धमकाने का वीडियो वायरल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तेंदुआ खुर्द गांव में सिपाही के धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। तेजस्वी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि वीडियो का संज्ञान मिलते ही तेंदुआ खुर्द गांव में मौके पर पहुंचकर वीडियो की वास्तविकता की जांच की गई। वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने के शिकायत पर रविवार सुबह एक ग्रामीण ने पीआरवी पुलिस 112 नंबर को कॉल करके बुलाया। पीआरवी पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों वीडियो बनाने लगे। इस पर पुलिस कांस्टेबल ने वीडियो बनाने से मना किया। इसके बाद भी लोग बनाने लगे। हेड कांस्टेबल ने वीडियो क्यों बना रहे हो थप्पड़ मारेंगे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जनवरी में इसी गांव में वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला किया गया था। इसमें कई वन कर्मियों को चोट आई थी। उस समय वन विभाग की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .