• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

*हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडा

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

882048247

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 321/2026 से संबंधित चोरी का डीजल व अन्य सामान कुछ लोग टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया डीजल व अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर उसे सस्ते दामों पर बेचने का काम करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से हाईवे पर सक्रिय आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .