• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस को मिलि बड़ी कामयाबी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस को मिलि बड़ी कामयाबी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

राजगढ़ मीरजापुर पुलिस गुरुवार के दोपहर गांजा तस्करी में दो अभियुक्तों को 3 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गुरुवार के दोपहर उप-निरीक्षक अनिल सिंह मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजगढ़ के भीटी गाँव के मोड पर दो व्यक्ति झोले में अलग-अलग बण्डल और पुड़िया में भरकर गांजे की बिक्री कर रहे है। पुलिस घेराबंदी कर पकड़ लिया।तलाशी लिया गया तो झोले से 3 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस सख्ती से आरोपितों से पुछतांछ की तो आरोपित अपना नाम पता अमित सोनकर पुत्र सत्तू सोनकर निवासी राजगढ़ ,थाना राजगढ़, मीरजापुर दुसरा रूपेश पुत्र कौशल निवासी दूबे पुर , थाना,राजगढ़ , मीरजापुर बताया । और बताया कि वो दोनों सयुंक्त रूप से , साथ – साथ क्षेत्र में गांजे की विक्री करते है। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ में दोनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को माननीय न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा दिया।इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि गांजा तस्करी में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर विविध कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .