
पुरजागीर बाजार में बिजली विभाग का बड़ा चेकिंग
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अभियान, 20 से अधिक स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी
चील्ह, मिर्जापुर। बुधवार को चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर बाजार में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान ने हड़कंप मचा दिया। अवर अभियंता राकेश सिंह के नेतृत्व में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस अभियान में 120 से अधिक बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने मीटर, केबल, लोड और उपभोक्ताओं के दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। जांच में यह सामने आया कि दर्जन भर से अधिक उपभोक्ता निर्धारित स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का उपयोग कर रहे थे। ऐसे सभी उपभोक्ताओं का मौके पर ही अधिभार बढ़ाते हुए नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि अधिभार बढ़ाने से अब संबंधित उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुसार बिल देना होगा, जिससे विभाग को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
इस दौरान बिजली चोरी के भी कई गंभीर मामले सामने आए। विभागीय टीम ने 20 से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते उपभोक्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अभियान के चलते पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी देखी गई, जबकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि बिजली चोरी और अनियमितताओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।