• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर, गांजा तस्कर सहित हत्या व गैर इरादतन हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर, गांजा तस्कर सहित हत्या व गैर इरादतन हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाईः गांजा तस्कर सहित हत्या व गैर इरादतन हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 वारंटी भी पकड़े गएमीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्कर सहित हत्या व गैर इरादतन हत्या के मामलों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं 3 वारंटियों को भी दबोचा गया।थाना जमालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरसा क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।वहीं थाना जिगना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 17 अप्रैल को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई, जिसमें वादिनी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों की करतूत से उसके पति की मृत्यु हुईइसी क्रम में थाना चुनार पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला भी 17 अप्रैल को दर्ज किया गया था, जिसमें वादी ने अपनी बहन की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।इसके अलावा जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 3 वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 23 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .