• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में 18-19 अप्रैल को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, कई इलाकों में रहेगा असर

मिर्जापुर में 18-19 अप्रैल को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, कई इलाकों में रहेगा असर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर, 17 अप्रैल 2026 शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी 18 एवं 19 अप्रैल को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र पथरहिया से निर्गत 33 केवी फीडर जिला जेल पर आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर कंडक्टर के स्थान पर नए पैंथर कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगाइस कार्य के चलते 18 अप्रैल एवं 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका प्रभाव गिरधर का चौराहा, डंकीनगंज, तेलियागंज, मकरीखोह, पुरानी दशमीख अनगढ़ रोड, बेलतर तथा पक्की सराय समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।विभाग ने बताया कि 33/11 केवी वीरपुर, मिर्जापुर उसी सर्किट पर होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद रखी जाएगी। अधिशासी अभियंता आर.के. यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी एवं अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें और विभाग के कार्य में सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .