• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में युवती भगाने के आरोपी समेत, 34 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

मिर्जापुर में युवती भगाने के आरोपी समेत, 34 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवती भगाने के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, 34 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाईमीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस ने बुधवार को कई अहम कार्रवाइयां कीं। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि जमालपुर पुलिस ने अवैध शराब और चाकू के साथ दो अन्य अभियुक्तों को दबोचा। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 34 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को एक महिला ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाया गया और धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णारजत कौशिक के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए पहले युवती को बरामद किया गया और फिर 15 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी टमाटर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।वहीं, थाना जमालपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी कृष्ण कुमार को 22 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।इसी क्रम में जमालपुर थाना क्षेत्र में ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूरज माली नामक युवक को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे भी न्यायालय भेजा गया।इसके अतिरिक्त जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 34 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .