• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की बाइक-स्कूटी रैली, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की बाइक-स्कूटी रैली, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

खबर:

सोनभद्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य बाइक और स्कूटी रैली निकाली गई। रैली सिविल लाइन रोड से प्रारंभ होकर विवेकानंद प्रेक्षागृह तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो महिलाओं को दीर्घकालीन लाभ प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से माताओं और बहनों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, जिससे वे निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका निभा सकेंगी और समाज के विकास में अहम योगदान देंगी।

रैली में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर इशिका पांडेय, मंजू गिरि, गुड़िया त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, रंजन पांडेय, आशा विश्वकर्मा, रीतू अग्रहरी, कविता यादव, तारा अनन्या सिंह, अपर्णा, आंचल मौर्या सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .