
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो गांजा के साथ बोलेरो सवार 3 तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलो अवैध गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन में छिपाकर रखा गया करीब 50 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मिर्जापुर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था।
इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-291/26 के तहत धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है