
सोनभद्र में जाति पूछने पर बवाल: भाजपा जिला अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप, नाराज बूथ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा उमेश चौबे
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
संवाददाता सलमान खान
सोनभद्र जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बैठक के दौरान जाति पूछने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बैठक में मौजूद एक बूथ अध्यक्ष से उनकी जाति के बारे में सवाल किया।
बताया जा रहा है कि बूथ अध्यक्ष ने जब स्वयं को ब्राह्मण बताया, तो इस पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर जिला अध्यक्ष ने न केवल उन्हें बैठक से बाहर जाने को कहा, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
घटना से आहत बूथ अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे अनुचित और अपमानजनक व्यवहार बता रहे हैं, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई