• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर,प्रधान पति एवं अधिवक्ता की हत्या में शामिल लोगों का फोटो आया सामने

मिर्जापुर,प्रधान पति एवं अधिवक्ता की हत्या में शामिल लोगों का फोटो आया सामने


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सद्भावना नगर में सुबह 8 बजे के आसपास अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरारमीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित सद्भावना नगर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां देवरी गांव की ग्राम प्रधान के पति व पेशे से अधिवक्ता 52 वर्षीय राजीव सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दीजानकारी के अनुसार, मृतक राजीव सिंह मिर्जापुर शहर के जीआईसी के पीछे स्थित सद्भावना नगर में अपना निजी मकान बनवाकर रह रहे थे। रोज की तरह वह सुबह टहलकर लौटे थे और घर के पास ही किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे। घटना सुबह 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, मृतक राजीव सिंह मिर्जापुर शहर के जीआईसी के पीछे स्थित सद्भावना नगर में अपना निजी मकान बनवाकर रह रहे थे। रोज की तरह वह सुबह टहलकर लौटे थे और घर के पास ही किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे। घटना सुबह 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब हमलावर भागने लगे तो उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने में कुछ देर के लिए दिक्कत हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन हमलावरों ने तमंचा निकालकर लोगों को डराया, जिससे आसपास मौजूद लोग सहमकर पीछे हट गए और हमलावर मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो हमलावर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज खंगालते हुए उनकी पहचान करने में जुटी है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो हमलावर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज खंगालते हुए उनकी पहचान करने में जुटी है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजीव सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .