• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 06 अदद सोलर प्लेट व 06 अदद समर सेबल पम्प बरामद —

थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 06 अदद सोलर प्लेट व 06 अदद समर सेबल पम्प बरामद —


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.04.2026 को वादी राम प्रकाश सिंह पुत्र पुनवासी सिंह निवासी उल्होपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध गांव के कुएं में लगे समर सेबल के चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी, भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर आज दिनांकः09.04.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1. प्रदीप पटेल पुत्र पुनरवासी पटेल, 2. प्रियांसु कन्नौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया, 3. विकास पटेल पुत्र सिपाही पटेल व 4. राकेश पटेल पुत्र राजा राम पटेल समस्त निवासीगण भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर चोरी की 06 अदद सोलर प्लेट व 06 अदद समर सेबल बरामद की गयी । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*पूछताछ विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा सुनसान इलाके मे लगाये गये समर सेबल व सोलर प्लेटो की रेकी कर रात में मौका पाकर चोरी कर लिया जाता है तथा चोरी किये समर सेबल व सोलर प्लेटो को आधे दामों में �


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .