• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर में पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन

मीरजापुर में पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर में पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, विधायक रत्नाकर मिश्र का दावामीरजापुर। नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके प्रयासों से मीरजापुर में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।विधायक ने कहा कि प्रस्तावित बस स्टेशन बनने से जनपद की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही शहर के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे मीरजापुर के समग्र विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया।रत्नाकर मिश्र ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे मीरजापुर तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .