
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 06.04.2026 को उप-निरीक्षक वंशनारायण राय, चौकी प्रभारी शेरवा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नौडिहा मोड़ से एक अभियुक्त सुनील पुत्र स्व0 नारायण निवासी ककरही थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-60/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना लालगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध चोरी से आपत्तिजनक वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने, धमकी, मार-पीट, गाली-गलौज के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-112/2026 धारा 64(1),77,351(3),352,333,115(2) बीएनएस व 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की याथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 06.04.2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त कल्लू उर्फ बृजेश मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा निवासी नैठी कठारी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः06.04.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 व थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 02 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-04
थाना विन्ध्याचल-05
थाना पड़री-01
थाना कछवां-04
थाना चुनार-02
थाना अदलहाट-02
थाना हलिया-01