• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अचानक घर से लापता बालक को थाना पिपरी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

अचानक घर से लापता बालक को थाना पिपरी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*प्रकरण-* दिनांक 24.03.2026 को आगन्तुका श्रीमती पनवा देवी पत्नी स्व0 ठुरकू प्रसाद निवासी चाचा कॉलोनी, धरिकार मोहल्ला, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 65 वर्ष द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनका नाती शिवम पुत्र स्व0 दिनेश कुमार, उम्र करीब 11 वर्ष, दिनांक 19.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे पूर्वाह्न अचानक घर से लापता हो गया है।

 

उक्त सूचना के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 01.04.2026 को लापता बालक शिवम को बस स्टेशन हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया।

 

बरामदगी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसकी दादी श्रीमती पनवा देवी की सुपुर्दगी में देकर थाना हाजा से रुख्सत किया गया।

 

* गुमशुदा/बरामद बालक का विवरण:*

शिवम पुत्र स्व0 दिनेश कुमार, निवासी चाचा कॉलोनी, धरिकार मोहल्ला, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 11 वर्ष।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

1. निरीक्षक अपराध हरेंद्र कुमार यादव, थाना पिपरी, सोनभद्र।

2. उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र।

3. हेड कांस्टेबल रामजीत यादव, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र।

4. कांस्टेबल सुनील यादव, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .