• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर, गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी दबोचे, 27 लोगों पर कार्रवाई

मीरजापुर, गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी दबोचे, 27 लोगों पर कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी दबोचे, 27 लोगों पर शांति भंग में कार्रवाईमीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने गैंगस्टर, हत्या के प्रयास के आरोपी और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर व हिस्ट्रीशीटर गौतम कुमार उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना परिसर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी व एनडीपीएस एक्ट समेत कुल छह मुकदमे दर्ज हैंवहीं थाना चुनार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों रोहित शर्मा, रोशन शर्मा और कैलाश शर्मा को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी भी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इसके अलावा जनपदीय पुलिस ने अभियान के तहत दो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस टीमों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 27 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं में चालान कियाथानावार कार्रवाई में कोतवाली कटरा से 7, विन्ध्याचल से 5, लालगंज से 3, हलिया व जिगना से 2-2, संतनगर से 1, चुनार से 4, अदलहाट से 2 तथा मड़िहान से 1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .