• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनपद सोनभद्र में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई

जनपद सोनभद्र में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांक 31.03.2026 को जनपद सोनभद्र से कुल 03 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए, जिनमें उ0नि0 ना0पु0 राकेश प्रसाद, मु0आ0 चालक चन्द्र देव सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केशव प्रसाद शुक्ल शामिल हैं। सभी कार्मिकों द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया गया।

 

*उ0नि0 ना0पु0 राकेश प्रसाद,* निवासी जनपद बलिया, का पुलिस विभाग में *कुल 39 वर्ष 08 माह* का सेवाकाल रहा। उन्होंने विभिन्न जनपदों जैसे इटावा, वाराणसी, जीआरपी प्रयागराज, लखनऊ, मऊ, आजमगढ़ एवं सोनभद्र में सेवाएं प्रदान कीं।

 

*मु0आ0 चालक चन्द्र देव सिंह,* निवासी जनपद गाजीपुर, का पुलिस विभाग में *कुल 39 वर्ष 04 माह 30 दिवस* का सेवाकाल रहा। उन्होंने 36वीं वाहिनी, 02वीं वाहिनी, 34वीं वाहिनी तथा जनपद हरदोई, वाराणसी एवं सोनभद्र में अपनी सेवाएं दीं।

 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी *केशव प्रसाद शुक्ल,* निवासी जनपद मिर्जापुर, का *कुल 36 वर्ष 09 माह 26 दिवस* का सेवाकाल रहा। उन्होंने जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र में सेवाएं प्रदान कीं।

 

उक्त अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* द्वारा सहभागिता करते हुए सेवानिवृत्त कार्मिकों को उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

 

अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भी सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .