• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: 2.25 लाख की अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

मिर्जापुर: 2.25 लाख की अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चुनार/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने,अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़,अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में रविवार को थाना चुनार पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास से एक अभियुक्त नान्हक सोनकर पुत्र स्व०मुन्नीलाल सोनकर निवासी लाल दरवाजा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .