• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत बना जनसंवाद का मंच, SDM ने गेहूं काटकर उत्पादकता भी परखी

खेत बना जनसंवाद का मंच, SDM ने गेहूं काटकर उत्पादकता भी परखी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर में SDM सदर ने खेत में उतरकर काटी गेहूं की फसल, किसानों को शीघ्र कटाई का दिया संदेशमिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशानुसार सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (SDM) गुलाब चन्द्र ने ग्राम सिरसी गहरवार में किसानों के बीच पहुंचकर गेहूं की तैयार फसल की कटाई की। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर गेहूं की फसल काटी और किसानों को समय रहते फसल कटाई करने का संदेश दिया।SDM सदर ने खेत में फसल की उत्पादकता का परीक्षण भी किया और किसानों से खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां लीं। उन्होंने किसानों को बताया कि मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए गेहूं की फसल की जल्द कटाई करना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।खेत में SDM को फसल काटते देख बड़ी संख्या में आसपास के किसान मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान SDM ने किसानों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल की समय से कटाई कर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें, जिससे बेहतर उत्पादन का लाभ मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .