• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रॉन्ग साइड से आए ट्रक की भीषण टक्कर, कार चालक की दर्दनाक मौत 

रॉन्ग साइड से आए ट्रक की भीषण टक्कर, कार चालक की दर्दनाक मौत 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा परासपानी-जवाडी डांड मार्ग पर चोरपनिया गांव के पास उस समय हुआ, जब रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) जा रही कार जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर चोरपनिया गांव के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक किशोर कुमार (38 वर्ष), पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) कार में बुरी तरह फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और चोपन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन के जरिए कार में फंसे घायलों और मृतक को बाहर निकलवाया। घायल नीतू देवी (पत्नी) और तीन वर्षीय पुत्र वैदिक को एम्बुलेंस के माध्यम से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार कार से अंबिकापुर जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

चोपन पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश के साथ आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .