• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 07 अभियुक्तगण गिरफ्तार, नगदी व अन्य सामग्री

थाना ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 07 अभियुक्तगण गिरफ्तार, नगदी व अन्य सामग्री


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

बरामद-

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28.03.2026 की रात्रि में थाना ओबरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई, जहां 07 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से कुल ₹13,210/- नगद, 52 अदद ताश के पत्ते, 03 मोटरसाइकिल तथा 01 मारुति सुजुकी कार बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-* राजेश तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 48 वर्ष।रविशंकर पुत्र रमाशंकर जायसवाल, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 38 वर्ष। राजबलि मिश्रा पुत्र त्रिभुवन मिश्रा, निवासी सिन्दूरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 30 वर्ष।अशोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामलखन लाल श्रीवास्तव, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 52 वर्ष।. मुन्ना तिवारी पुत्र सीताराम, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र 44 वर्ष।. मुन्ना तिवारी पुत्र रमानाथ तिवारी, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र 42 वर्ष। विकास चौहान पुत्र दशरथ चौहान, निवासी सेक्टर 2-II31, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 21 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण:-*

₹13,210/- नगद

ताश के पत्ते

मोटरसाइकिल

मारुति सुजुकी कार

*थाना ओबरा पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .