• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर: थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों में सुनी गई जनता की समस्याएं

मीरजापुर: थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों में सुनी गई जनता की समस्याएं


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर: थाना समाधान दिवस पर जनपद के सभी थानों में सुनी गई जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारणमीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार) दिनांक 28.03.2026 को जनपद मीरजापुर के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने थानों पर पहुंचे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई।थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर, उप जिलाधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया पर तथा संबंधित तहसीलदारों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना चील्ह एवं थाना लालगंज सहित अन्य थानों पर उपस्थित होकर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण एवं राजस्व कर्मियों के साथ जनता की समस्याओं का समाधान कराया गया। कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर रवाना किया गया।जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण इस प्रकार रहा— कोतवाली कटरा पर 05, थाना विन्ध्याचल पर 03, कोतवाली देहात पर 09, थाना चील्ह पर 07 (01 निस्तारित), थाना कछवां पर 13 (01 निस्तारित), थाना लालगंज पर 08, थाना हलिया पर 03, थाना जिगना पर 07 (01 निस्तारित), थाना सन्तनगर पर 05, थाना ड्रमण्डगंज पर 05, थाना चुनार पर 05 (01 निस्तारित), थाना अदलहाट पर 05 (02 निस्तारित), थाना जमालपुर पर 03, थाना मड़िहान पर 21 (04 निस्तारित), थाना अहरौरा पर 08 तथा थाना राजगढ़ पर 03 (01 निस्तारित) प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शेष लंबित मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .