• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय |

8382048247

सोनभद्र (बीजपुर): जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम सिरसोती स्थित बरन नदी मार्ग के पास से हत्या के मामले (मु0अ0सं0-32/2026, धारा 105 बीएनएस) से जुड़े वांछित अभियुक्त कन्हैया (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर का रहने वाला है, जो वर्तमान में सिरसोती टोला महुआवारी थाना बीजपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्बल (आलाकत्ल) बरामद किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

👮 गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

उ0नि0 श्रवण कुमार यादव

हे0का0 भानू प्रताप सिंह यादव

का0 कृष्ण कुमार गुप्ता

➡️ जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .