
अष्टमी पर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा: किशोर डूबा, बचाने कूदी दादी को लोगों ने बचाया, बालक लापता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां गंगा स्नान के दौरान एक आठ वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के प्रयास में दादी ने भी गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से दादी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि किशोर की तलाश देर शाम तक जारी रही।
जानकारी के अनुसार, सेमरी मदरसा गांव निवासी शमशेर बहादुर सरोज का पुत्र आजाद अपने दादा जुगुल किशोर सरोज, दादी फोटो देवी तथा भाई-बहनों के साथ गंगा स्नान करने बरैनी घाट आया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
परिजनों के शोर मचाने पर दादी फोटो देवी ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी, जिससे उनकी भी जान पर बन आई। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई पता नहीं चल सका था।
बताया गया कि आजाद अपने ननिहाल बैरा थाना औराई (भदोही) में रहकर कक्षा दो का छात्र था और छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। अष्टमी के दिन गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ