
सोनभद्र: सीडीओ जागृति सिंह ने छात्राओं को दिए सफलता के ‘सफलता सूत्र’, संघर्षों से लड़कर राह बनाने का दिया मंत्र
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र
सोनभद्र जिले की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की दिशा में एक नई पहल करते हुए जिले की मेधावी छात्राओं को सफलता की राह दिखाई। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक विशेष मुलाकात के दौरान सीडीओ ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आई लगभग 15 छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के ‘मोटिवेशनल मंत्र’ दिए और उन्हें अपने अनुभवों से प्रेरित किया।
अनुभवों से दिखाई जीने की नई राह
कार्यक्रम के दौरान सीडीओ जागृति सिंह ने छात्राओं के साथ खुलकर संवाद किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सफलता के लिए अनुशासन और स्पष्ट विजन का होना बेहद जरूरी है। इस मार्गदर्शन से छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए ‘जीने की नई राह’ बताया।
इन छात्राओं ने लिया मार्गदर्शन
इस प्रेरक सत्र में जिले की विभिन्न संस्थाओं से आई छात्राएं शामिल रहीं, जिनमें मुख्य रूप से संस्कृति सिंह, सानिया खातून, मुस्कान खातून, नेहा मौर्या, खुशबू, रागिनी, आर्या पांडेय,नंदिनी नरेश चंदक, निधि नरेश चंदक एवं अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।
छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
सीडीओ महोदया से मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे पर एक नई चमक और आत्मविश्वास देखने को मिला। छात्राओं ने बताया कि जिले की एक उच्च अधिकारी से इस तरह व्यक्तिगत रूप से मिलकर और उनसे मार्गदर्शन पाकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। सीडीओ की इस पहल की शिक्षा जगत और जिले के प्रबुद्ध वर्ग में जमकर सराहना हो रही है।