• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में निपुण बच्चों व शिक्षकों का हुआ सम्मान

हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में निपुण बच्चों व शिक्षकों का हुआ सम्मान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज, दिनांक 20 मार्च 2026।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में जनपद स्तरीय “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेन्द्र मौर्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात एसआरजी एवं एआरपी द्वारा बाल वाटिका एवं प्री-प्राइमरी शिक्षा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार द्वारा संचालित मूलभूत सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, नोडल शिक्षकों, संकुल शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक से चयनित एक-एक निपुण बच्चे को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) जय किशोर वर्मा, एसआरजी संजय मिश्रा, विद्या सागर, एआरपी दिनेश कुमार मिश्रा, कमल नारायण सिंह, धनंजय द्विवेदी एवं ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वरुण कुमार त्रिपाठी सहित जनपद के सभी ब्लॉकों के नोडल शिक्षक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एआरपी दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .