• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
23 मार्च को होगा सिलाई व कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार, अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने के निर्देश

23 मार्च को होगा सिलाई व कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार, अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने के निर्देश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त श्री विनोद कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए संचालित चार माह की सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों के आधार पर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

यह साक्षात्कार दिनांक 23 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सोनभद्र के कार्यालय में आयोजित होगा।

उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। साथ ही अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे—आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .