
मां शीतला मैया के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रावटसगंज (सोनभद्र), 19 मार्च 2026।
आज श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में मां शीतला मैया के पावन धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रावटसगंज के डाल क्षेत्र स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में स्थापित मां शीतला मैया के दरबार में भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने विशेष रूप से मां शीतला मैया के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति भी मुस्तैद नजर आई।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि मां शीतला मैया की कृपा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। दर्शन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आप सभी को मां शीतला मैया के पावन दर्शन की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें। जय माता दी!