• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल से हरसिंहपुर के बीच पीपापुल शुरू, 10 किमी घटेगी दूरी

विंध्याचल से हरसिंहपुर के बीच पीपापुल शुरू, 10 किमी घटेगी दूरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंध्याचल। विंध्याचल से हरसिंहपुर के लिए पीपापुल का चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर के भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने लोकार्पण किया। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग से विंध्याचल पहुंचने वाले देवी भक्तों की दूरी अब आठ से 10 किलोमीटर कम हो गई है। पहले श्रद्धालु चील्ह होते हुए शास्त्री पुल के रास्ते विंध्याचल पहुंचते थे। दो पहिया और चार पहिया वाहन सवार श्रद्धालु अब चील्ह से पहले हरसिंहपुर के रास्ते पीपापुल के सहारे सीधे विंध्याचल पहुंचेंगे। पीपापुल के चलते शास्त्री सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। अब देवी भक्त हरसिंहपुर घाट पर बने विभिन्न वाहन स्टैंडों में अपने वाहन खड़ाकर पैदल विंध्याचल पहुंचेगे।नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने कहा नवरात्र से पहले बनकर तैयार पुल से हरसिंहपुर सहित भदोही और गोपीगंज क्षेत्र से मां विंध्यवासिनी के दर्शन को विंध्याचल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, उमेश तिवारी, संदीप तिवारी, उमेश सिंह, श्याम सिंह, रमाकांत दुबे, अंकुर दुबे, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .