• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
31 मई तक पूरा होगा मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

31 मई तक पूरा होगा मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, 31 मई तक निर्माण पूरा करने के निर्देश

 

मिर्जापुर, 17 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के अकादमिक एवं प्रशासनिक ब्लॉक का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 31 मई तक हर हाल में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही परिसर के अंदर सड़कों का निर्माण एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि यहां ऐसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाएं, जो युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार से भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर, सोनभद्र समेत आसपास के जिलों के युवाओं को ध्यान में रखकर रोजगारपरक, नवाचार एवं कौशलयुक्त शिक्षा व्यवस्था विकसित की जाए।मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में मौलिश्री का पौधा रोपित करते हुए हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी वर्षाकाल में वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाए, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभाएं।इस अवसर पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रमाशंकर पटेल, प्रमुख सचिव महेंद्र अग्रवाल, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित अन्य प्रशासनिक एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .