
ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, बेटी की मौके पर मौत; पिता गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के मिसरा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
बताया जा रहा है कि रेहटा गांव निवासी रविशंकर पांडेय अपनी पुत्री को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिसरा गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर का पहिया युवती के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रविशंकर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर ट्रेलर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और बातचीत के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
इस संबंध में एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में युवती की मौत हुई है और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही