• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित गिरफ्तारमिर्जापुर। लालगंज थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी 2026 को किशोरी लाल निवासी बोकरिया, पोस्ट गुलालपुर, थाना लालगंज ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नामजद लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और अंग भंग करने का प्रयास किया। इस मामले में थाना लालगंज पर मुकदमा संख्या 34/2026 धारा 115(2), 125, 324(4), 126(2), 131, 110 व 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लालगंज की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में शनि कोल पुत्र लालचंद्र कोल, गोलू पुत्र राजेंद्र तथा करन पुत्र लालचंद्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .