• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आज दिनांक 13.3.2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में जनपद के पीएम श्री स्कूलों का जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

आज दिनांक 13.3.2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में जनपद के पीएम श्री स्कूलों का जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

गया जिसमें जनपद के 11पी . एम.श्री विद्यालयो ने प्रतिभाग किया उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए।पीएम श्री विद्यालय के पूर्व चैंपियन बालक ने मसाल दौड़ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।आल ओवर चैंपियन में घोरावल प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर हिनौता रॉबर्ट्सगंज ,तीसरा स्थान पल्हारी नगवा ने प्राप्त किया ।50 मीटर दौड़ में रेहान पीएम श्री घोरावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 100 मीटर दौड़ में गुरुचरन पी एम श्री जडेरूवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पीएम श्री विद्यालय जडेरूवा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी टीम को बी एस ए सोनभद्र मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अरविंद कुमार पटेल खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल, महेंद्र मौर्य खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज, नोडल खेलकूद अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे ।इस अवसर पर समस्त ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह नगवा, राकेश पाण्डेय बभनी बृजेश सिंह कर्मा, लोकेश मिश्रा चोपन, डी सी जय किशोर वर्मा खेल शिक्षक सईद अनवर हुसैन नंदकिशोर मदनलाल उमा सिंह उमाशंकर एवं वरुण कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे समस्त कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी प्रधानाध्यापक पीएम श्री हिनौता जी ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .