• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अवैध तरीके से संचालित कबाड़ की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग,

अवैध तरीके से संचालित कबाड़ की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग,


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

1 भौला कबाड़ रावटसगंज सोनभद्र

 

2 सोनू कबाड़ मारकुंडी सोनभद्र

3 शनि कबाड़ मुखा मोड़ घोरावल सोनभद्र

 

सामाजिक आईटीआई कार्यकर्ता कमलेश पांडे ने उठाई आवाज

क्षेत्र में बिना वैध अनुमति और आवश्यक पंजीकरण के कबाड़ की दुकानें संचालित किए जाने का मामला सामने आ रहा है। इसको लेकर सामाजिक आईटीआई कार्यकर्ता कमलेश पांडे ने आवाज उठाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर नियमों को दरकिनार कर कबाड़ का कारोबार खुलेआम किया जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी का माहौल बन रहा है और लोगों को दुर्गंध व असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कमलेश पांडे का कहना है कि कई कबाड़ की दुकानें बिना लाइसेंस और विभागीय अनुमति के संचालित हो रही हैं, जो प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है। साथ ही ऐसी दुकानों में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त होने की आशंका भी बनी रहती है, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित कबाड़ की दुकानों की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में बिना लाइसेंस, पंजीकरण और निर्धारित मानकों के कोई भी कबाड़ का कारोबार न कर सके।

कमलेश पांडे ने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द जांच कर उचित कदम उठाना चाहिए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .