• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शॉर्ट सर्किट से दोना पत्तल की दुकान में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से दोना पत्तल की दुकान में लगी आग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

      8382078247

सोनभद्र डाला मगलवार को शहर के एक इलाके में स्थित दोना-पत्तल की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही दुकान में रखे दोना-पत्तल और अन्य सामान तेजी से जलने लगे, जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकान मालिक को भारी नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली के उपकरणों और वायरिंग की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

डाला। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित डाला बाजार में मंगलवार की सुबह दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग लग गई। चूड़ी गली निवासी बिंदू केशरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सड़क पर टहलने निकले लोगों ने दुकान से तेज धुआं उठता देखा तो सूचना दी। गेट खोला तो अंदर सामान जल रहा था। आग बढ़कर पीछे के गोदाम तक पहुंच गई। आग से दोना-पत्तल, गोदाम में रखा डी-फ्रीजर, फ्रिज, काउंटर सहित सामान जल गया। करीब 8-10 लाख की क्षति का अनुमान दुकानदार ने जताया है। डाला पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी की फायर ब्रिगेड को बुलाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .