
83 लोगों की हुई BMD जांच, ‘Give To Gain’ थीम पर महिला स्वास्थ्य व आत्मरक्षा पर जागरूकता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर व जागरूकता सत्र का आयोजनचुनार, मिर्जापुर।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक तथा शिक्षण संस्थान—आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, चुनार—में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एस. के. सिंह की संरक्षता में निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 25 से 70 वर्ष तक के कुल 83 लोगों की BMD जांच की गई, जिसमें 32 में ऑस्टियोपोरोसिस, 40 में ऑस्टियोपेनिया तथा 11 लोगों की रिपोर्ट सामान्य पाई गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या विशेष रूप से महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है।इसी अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट संस्थानों में “Give To Gain” थीम के तहत नारी सशक्तिकरण जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शेफलिका राय, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, विश्राम सिंह पीजी कॉलेज, चुनार, एपेक्स के डीन प्रो. (डॉ.) सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) पी.के. सिंह, ऐकडेमिक हेड प्रो. (डॉ.) पी.के. राय, नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो. एस.एस. गोपी तथा उप-प्रधानाचार्य प्रो. उषा रानी आर. द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।