• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र: हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम,बुंदेलखंड को महत्व

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र: हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम,बुंदेलखंड को महत्व


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कमलेश पाण्डेय

8382048247

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है। कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया जा सकता है,जबकि नए युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। यह विस्तार 2027 विधानसभा चुनावों से पहले अंतिम बड़ा बदलाव होगा। हाल ही में बीजेपी ने पंकज चौधरी को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जिसके बाद से कैबिनेट में बदलाव की अटकलें बढ़ गई थीं ।

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ वरिष्ठ मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। प्रदर्शन के आधार पर 10-12 मंत्रियों को बदला जा सकता है। यह गुजरात मॉडल की तरह बड़ा फेरबदल हो सकता है, जहां क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। पूर्वांचल से सीएम और प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

विस्तार में युवा और नए विधायकों को जगह मिलने की उम्मीद है। इसमें ब्राह्मण, राजपूत, दलित और ओबीसी चेहरों को शामिल किया जा सकता है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनावों में कमजोर प्रदर्शन के बाद जातीय समीकरण मजबूत करना चाहती है। छह नए मंत्रियों की चर्चा है, जिसमें एक ब्राह्मण, एक राजपूत, एक दलित और एक ओबीसी शामिल हो सकते हैं।

एक और बड़ा मुद्दा तीसरे उप-मुख्यमंत्री का है। विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी पीडियये वोट बैंक को तोड़ने के लिए इस पर दांव खेल सकती है। ओबीसी या दलित चेहरे को यह पद देकर पार्टी विपक्ष को जवाब देना चाहती है। फिलहाल कैबिनेट में 54 मंत्री हैं, जो 60 तक बढ़ सकता है। क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना चुनौती होगी। यह विस्तार बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है,जो पंचायत चुनावों से लेकर विधानसभा चुनावों तक प्रभाव डालेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .