
जसोवर ग्रामीणों ने परेशान बदहाल सड़क जाम नालियों में और पेयजल संकट में जूझ रहे हैं
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर में सिटी विकासखंड के ग्राम जसोवर में ग्रामीण बदहाल सड़क, जाम नालियों और पेयजल संकट से परेशान हैं। इन समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं, नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा गांव में पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि कुछ में पानी की आपूर्ति अनियमित है। इस कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामू सोनकर, संतोष यादव, दिनेश सोनकर और जग्गू का कहना है कि ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारियों अवगत कराया अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया वहां के जनता पानी परेशानी संकट झेलना पड़ रहा है