• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में चलाए अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार, 67 व्यक्तियों का चालान

मिर्जापुर में चलाए अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार, 67 व्यक्तियों का चालान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया, जबकि थाना ड्रमण्डगंज पुलिस टीम ने भी एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इसी क्रम में जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थानों की पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कुल 67 व्यक्तियों का चालान किया। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली कटरा से 2, कोतवाली देहात से 7, कछवां से 1, पड़री से 5, चुनार से 3, अदलहाट से 10, जमालपुर से 6, हलिया से 1, जिगना से 8, ड्रमण्डगंज से 8, अहरौरा से 12 तथा मड़िहान थाना क्षेत्र से 4 व्यक्तियों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .