
एक बाइक से जा रहे थे चार युवक, सामने आ गया कुत्ता, गिरकर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़। क्षेत्र के धौराहा गांव में शनिवार रात सड़क पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार की बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया।सोनभद्र के निवाड़ी निवासी विकास (28) और दीपक (26) और तेंदुआ कला गांव निवासी विकेश (28) और लक्ष्मण (26) एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार रात धौराहा से तेंदुआ जा रहे थे। धौराहा के पास सामने से आ रहे कुत्ते को देख हड़बड़ा कर सभी बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। सड़क पर गिरे चार बाइक सवारों को देख राहगीरों ने पुलिस को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।