• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अनपरा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई दुष्कर्म प्रकरण में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अनपरा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई दुष्कर्म प्रकरण में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उक्त क्रम मे थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त गौतम भारती पुत्र अनिल भारती उर्फ पप्पु भारती, निवासी वार्ड नं0-02 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 20 वर्ष को दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर समय लगभग 07:05 बजे लोझरा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने के संबंध में प्राप्त सूचना/तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

01. गौतम भारती पुत्र अनिल भारती उर्फ पप्पु भारती निवासी–वार्ड नं0-02 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र–20 वर्ष

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

01. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, थाना अनपरा जनपद-सोनभद्र ।

02. उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा जनपद-सोनभद्र ।

03. हे0का0 संजय राम, थाना अनपरा जनपद-सोनभद्र ।

04. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा जनपद-सोनभद्र ।

 

*जनपद सोनभद्र पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .