• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों से पहले सुरक्षा का दिया संदेश

मीरजापुर पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों से पहले सुरक्षा का दिया संदेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। आगामी होलिका दहन, होली और रमजान/ईद-उल-फ़ितर को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासनपूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में रविवार को जनपद के संवेदनशील, मिश्रित आबादी और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।नगर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी विवेक जावला के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस ने महुवरिया तहसील रोड पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सदर क्षेत्र में मुनेन्द्रपाल सिंह की अगुवाई में कछवां, जलालपुर, जमुआ, बधवा और आही क्षेत्रों में पुलिस बल ने गश्त की। लालगंज क्षेत्र में अमर बहादुर के नेतृत्व में हलिया कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया, जबकि चुनार क्षेत्र में मंजरी राव के नेतृत्व में चुनार कस्बा व सराय टेकौर में पुलिस टीम सक्रिय रही।इसी क्रम में ऑपरेशन क्षेत्राधिकारी शिखा भारती के नेतृत्व में मड़िहान, कलवारी, भावा बाजार और बघौड़ा में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित किया। चील्ह कस्बे में भी पुलिस अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का एहसास बढ़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .