• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

अदलहाट के बरईपुर गांव के सामने हुआ हादसा

 

 

 

 

नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर बरईपुर गांव के सामने सर्विस रोड पर जाने के लिए सोनभद्र मार्ग पर शनिवार शाम पीछे से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार नंदू राम (63) कृष्णावती (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जमालपुर के रीवा जयपट्टी कलां निवासी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पिता नंदू राम (63) मां कृष्णावती (55) के साथ वाराणसी गए थे। वह शनिवार शाम को नरायनपुर की ओर स्कूटी से आ रहे थे। बरईपुर के सामने सोनभद्र के कट मार्ग पर पीछे से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय पहुंचाया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नन्दू किसानी करते थे। दो पुत्र व तीन पुत्री है। पुत्र नागेंद्र सिंह के तहरीर पर रामनगर थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .