• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज-

तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार एवं स्टंटबाजी पर कड़ा एक्शन-

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहार होली एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई, जो वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चल रहे थे, बिना नम्बर प्लेट वाहन संचालित कर रहे थे, तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी कर आमजन के जीवन को खतरे में डाल रहे थे। थाना अनपरा पुलिस द्वारा लगभग 01 दर्जन मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, लापरवाही या यातायात नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

जनसामान्य से अपील:-

सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से वाहन न चलाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। जनपद पुलिस, सोनभद्र आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .