• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में पिछले तीन दिनों से चल रहे आयकर विभाग की छापेमारी जारी

सोनभद्र में पिछले तीन दिनों से चल रहे आयकर विभाग की छापेमारी जारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

अब खनिज विभाग तक पहुंच चुका है आज आयकर विभाग की टीम खनिज विभाग में पहुंची और कुछ जरूरी दस्तावेजों को खंगाला। वही आयकर विभाग की टीम सपा नेता के मुंशी, मैनेजर और ब्लास्टर से लगातार 30 घंटे से पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग की टीम इस्तियाक खान के सोनभद्र पत्थर खदान ईशाना पर अभी भी मौजूद है, साथ ही आधा दर्जन खनन कारोबारियों के ऑफिस दफ्तर और पत्थर खदानों पर छापे की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

समाजवादी पार्टी के नेता इश्तियाक खान और उससे जुड़े हुए अन्य सहयोगियों की कुंडली खंगालने में जुट हुई है , पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की टीम जिले के आधा दर्शन से ज्यादा खनन व्यवसाईयों के आवास ऑफिस और साइट पर अहम दस्तावेजों की परत दर परत खोल रही है। वही पहली बार पत्थर खदान में ड्रोन कैमरे से मैपिंग की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से निगरानी कर खदानों में कितनी मात्रा में अवैध खनन किया गया और इस अवैध खनन से हासिल धन का किन-किन जगहों पर प्रयोग किया गया इसकी परत उधेड़ने में लगी है ।

 

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता इश्तियाक खान का लिंक सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति से सीधे रहा है सूत्रों की माने तो उस वक्त अवैध खनन से जो धन मिलता था उसे इस्तियाक खान के द्वारा लखनऊ पहुंचाया जाता था उसके बदले जितना MM 11 का दुरुपयोग करना होता था इस्तियाक उसके सहयोगी सपा नेताओं के द्वारा किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के सरकार में इश्तियाक खान के द्वारा MM – का डुप्लीकेट पेपर बनाकर भेजा जाता था। इसका प्रमाण यह है कि पिछले 5 से 6 सालों में इश्तियाक खान के ऊपर अवैध परिवहन ,अवैध खनन और जमीन कब्जा करने संबंधी कई मुकदमे दर्ज है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .