• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शासन की मंशा के अनूरूप सभी कार्य ससमय किये जाये पूर्ण-मा0 प्रभारी मंत्री

शासन की मंशा के अनूरूप सभी कार्य ससमय किये जाये पूर्ण-मा0 प्रभारी मंत्री


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

*2047 तक विकसित भारत के निर्माण हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर नवाचार अपनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित- मा0 प्रभारी मंत्री*

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जनपद मुख्यालय पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में रविंद्र जायसवाल जी, प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में माननीय सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सड़कों का कार्य मार्च माह तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सड़कों को बिना अनुमति काटा गया है और मरम्मत कार्य लंबित है, संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत विभाग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होने अधिशासी अभियंता, जल निगम को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, विशेषकर आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इस दौरान उन्होनें प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिरौंजी, अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों का व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हों। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई।

 

विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण एवं आदर्श बनाने पर विशेष बल दिया।

 

अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि के अनुसार सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होने कहा कि ट्रान्सफार्मर मरम्मत का कार्य निर्धारित समय अवधि में किया जाये, डीसी मनरेगा को जी-राम योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रमिकों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर नवाचार अपनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

————————–


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .