
दलित मजदूर की पिटाई आरोपी हिरासत में मुफ्त मजदूरी से इनकार पर हमला जातसूचक गलियां देने का आरोप
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिगना के कोलेपुर गांव में सोमवार शाम एक दलित मजदूर को रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि मजदूर ने मुफ्त में काम करने से इनकार किया था, जिसके बाद उस पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित राम आसरे पुत्र राम लौटन ने बताया कि वह मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे अपने घर के सामने रोका और लाठी से हमला कर दिया। राम आसरे के अनुसार, हमलावर नशे में धुत था और उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कोलेपुर गांव निवासी दमदम सिंह पुत्र केशव सिंह के खिलाफ दलित बस्ती के मजदूर ने तहरीर दी है। आरोपी दमदम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।