
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल हुआ तो पिता को हुई जानकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
प्राथमिकी दर्ज, कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, आरोपियों में एक बाल अपचारीकछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दूसरे गांव के तीन लाेगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता को जानकारी हुई। तो उसने शनिवार को थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया कि नाबालिग सहित तीन आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी करन साहनी और शिवा गौड़ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी बाल अपचारी की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 फरवरी को 16 वर्षीय बेटी पास के खेत में घास काटने गई थी। पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। घास काटने गई पुत्री के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। डर के चलते किशोरी ने जानकारी परिजनों को नहीं दी। शनिवार को दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ। जिसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी से पूछा तो उसने पूरी घटना बयां की। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया।