• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तोड़ा बैरियर बिना टोल चुकाए पास कराई 25 गड़ियां, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

तोड़ा बैरियर बिना टोल चुकाए पास कराई 25 गड़ियां, 11 पर प्राथमिकी दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा के पास स्थित टोल प्लाजा पर दबंगई दिखाते हुए बैरियर तोड़ते हुए बिना टोल चुकाए 25 गाड़ियां पार करा दी गईं। इसके बाद टोल टैक्स कर्मी ने तहरीर देकर बैरियर तोड़कर वाहन पार कराने वाले पेट्रोल पंप मालिक मस्तराम दुबे और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी टोल के सुपरवाइजर चंदन पांडेय ने बताया कि विंध्याचल के गोड़सर सरपति गांव निवासी मस्त राम दूबे त्रिमुहानी रोड पर रहते हैं। पेट्रोल पंप के मालिक हैं। 19 फरवरी की दोपहर दो बजकर 33 मिनट पर अपने परिवार से संबंधित बरात कि 25 गाड़ियों के साथ टोल पर पहुंचे। लाइन जाम करके सभी गाड़ियों को टोल फ्री करने के लिए टोल कर्मचारियों को गाली देते हुए हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी। उनके साथ आठ से 10 लोग गाड़ियों से उतर कर टोल केबिन के पास आए और कर्मचारियों को उठा ले जाने की धमकी देते हुए जान से मारने की बात की। बैरियर को जबरदस्ती तोड़ते हुए सभी गाड़िया बिना शुल्क दिए पार कराया। लौट कर दूसरे दिन देख लेने की धमकी दी। धमकी दी कि दोबारा उनकी या उनके नाम की गाड़ियों का कोई टोल नहीं लगना चाहिए। ना गाड़ी टोल पर रुकनी चाहिए। दबंगई दिखाते हुए सभी गाड़ियां फ्री कराकर निकलवाया जो एनएच नियमों के खिलाफ है। विंंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि टोल का बैरियर तोड़कर बिना टोल दिए गाड़ियां निकलवाने के मामले में टोलकर्मी की तहरीर पर मस्तराम दुबे और 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .